आगरालीक्स.. आगरा में 5 दिसंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, कुछ सप्ताह बाद कोरोना की आ जाएगी वैक्सीन, आगरा में पहले 10000 लोगों को लगेगी।

आगरा का प्रेस रिव्यू
कोरोना की रोकथाम को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कहा सप्ताह में आएगा टीका, सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों को लगेगा। पूरी दुनिया की नजरें भारत पर, वैज्ञानिकों की मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगा टीकाकरण , टीकाकरण के दौरान ना फैलाएं अफवाहें , एक करोड स्वास्थ्य कर्मियों को पहले लगेगा टीका । ब्रिटेन में आठ दिसंबर से लगेगा टीका । कोरोना की दवा की भी उम्मीद बढी, जाइडस कैडिला कंपनी को बायोलाजिकल थैरेपी के लिए परीक्षण की अनुमति मिल गई है।

किसानों के साथ सरकार की पांचवें दौर की वार्ता आज, किसानों ने किया आठ को भारत बंद का एलान, किसान आंदोलन का नौंवा दिन, सिंघु बॉर्डर पर किसाना संगठनों की बैठक। 36590 चयनित अभ्यर्थियों को आज मिलेंगे नियुक्तपत्र, जम्मू कश्मीर में डीडीसी के चुनाव में छिटपुट हिंसा के बीच 50 53 फीसद मतदान। ईडी ने त्रकहा माल्या की फ्रांस में 14 करोड रुपये की संपत्ति की जब्त । एमएलसी चुनाव में आगरा में निर्दलीय आकाश अग्रवाल और वाराणसी में सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। ग्रेटर हैदराबाद निगम चुनाव में टीआरएस को सर्वाधिक 56 सीट मिली हैं और भाजपा 49 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। नीतिगत दरों में बदलाव नहीं, अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, रेपो दर में तीसरी बार भी बदलाव नहीं। विदेशियों को पसंद आ रहा यूपी, बढ रहा निवेश।

अमर उजाला आरोग्य सेतु एप नहीं कर रहा अलर्ट, पहले एक किमलोमीटर पर कोरोना संक्रमित मिलने पर अलर्ट कर देता था अब पडोस में संक्रमित मिलने पर भी अलर्ट नहीं।
हवा और हुई खतरनाक, एक्यूआई 361
डस्टबिन ना बांटने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर का रोका वेतन।
किसान आंदोलन के चलते 15 दिन से अटका किसानों का 150 करोड रुपये का माल
दैनिक जागरण पहले चरण में 10000 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका, डाक्टर से लेकर हास्पिटल के सफाई कर्मचारियों का रिकॉर्ड तैयार।
आगरा कैंट से कोलकाता, उज्जैन व इंदौर के लिए चार नई ट्रेनें
रिटायर दरोगा के खाते से 26 लाख निकाले।
हिंदुस्तान एमएलसी चुनाव आगरा खंड शिक्षक सीट पर निर्दलीय डा आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेश वशिष्ठ को हराया
स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र सिंह को बढत, सपा के डॉ असीम यादव दूसरे स्थान पर, आज स्नातक सीट के नतीजे होंगे घोषित।
औटा का चुनाव और अधिवेशन 19 और 20 को
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/