आगरालीक्स… आगरा में दो दिन की तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल शाम से गिरावट शुरू हो गई। सुबह सोना 49,350 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला, जो गिरावट के बाद दोपहर तक 49,150 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। इसी प्रकार चांदी 62,600 रुपये प्रति किलो के दर पर खुली। इसके बाद गिरावट का रुख रहा और दोपहर तक 62,653 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही थी।