आगरालीक्स.. आगरा में सरकारी टीचर का नियुक्ति पत्र मिलने के बाद घर लौट रहे शिक्षक की सडक हादसे में मौत, कार ने बाइक को मारी टक्कर।
अकोला के ऊधर थोक निवासी जय सिंह का शिक्षक के पद पर हाथरस में चयन हुआ था, वे शनिवार को नियुक्ति पत्र लेने के लिए बाइक से हाथरस गए। वहां से नियुक्ति पत्र लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। शनिवार रात को मलपुरा क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास पर कार ने बाइक सवार शिक्षक को चपेट में ले लिया। शिक्षक जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार सीज कर दी है।