आगरालीक्स ..आगरा में बुजुर्ग, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और बीमार कोरोना के मरीजों के लिए घर पर रहकर इलाज की सुविधा बंद कर दी है, अब अस्पताल में भर्ती होना पडेगा.
आगरा में कोरोना संक्रमित मामूली लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेश के तहत घर पर रहकर इलाज कराने की सुविधा दी जा रही थी , इसे अब बंद कर दिया गया है, सीएमओ डॉ आरसी पांडे का कहना है कि 60 साल से अधिक उम्र के मरीज, 10 साल से कम उम्र के मरीज और जिन मरीजों को कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियां हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जाएगा