आगरालीक्स… आगरा में रविवार को सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता का रुख रहा, जबकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर तेजी आई है।
वायदा बाजार में आज सुबह सोना 49,350 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो मामूली गिरावट क बाद दोपहर तक 49,150 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर चल रहा था। वहीं चांदी भी आज सुबह 62,600 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो गिरावट के बाद दोपहर तक 62,653 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार 14वें दिन भी बढ़ोत्तरी की गई। पेट्रोल के भाव में 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। दिल्ली में दो साल बाद पेट्रोल 83 रुपये को पार कर 83.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 73.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
सुबह छह बजे बदलते हैं भाव
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है, जो उसी समय से लागू हो जाता है। इसके बाद एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन आदि जोड़ने के बाद अलग-अलग शहर के हिसाब से रेट तय होता है।