आगरालीक्स.. आगरा में यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने कहा कि 2022 तक छह मेट्रो स्टेशन से आगरा मेट्रो चलेगी, जाने कौन से मेट्रो स्टेशन बनेंगे।
आगरा मेट्रो का सात दिसंबर को दिल्ली से पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे, यहां सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री शिलान्यास कार्यक्रम में पीएसी मैदान में शामिल होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव आगरा पहुंच गए हैं।
दिसंबर 2022 तक बन जाएंगे छह मेट्रो स्टेशन, दौडने लगेगी मेट्रो
प्रेसवार्ता में एमडी कुमार केशव ने कहा कि सात दिसंबर को शिलान्यास के साथ ही आगरा मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में आगरा मेट्रो के 14 किलोमीटर लंबे ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का काम होगा।
इन छह स्टेशन पर दौडेगी मेट्रो
ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच पहले चरण में दिसंबर 2022 तक छह किलोमीटर में ताजमहल पूर्वी गेट, बसई, फतेहाबाद ये मेट्रो स्टेशन होंगे। जबिक ताजमहल, आगरा किला, जामा मस्जिद अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन चलने लगेगी।
लखनऊ मेट्रो से आगरा मेट्रो की तकनीकी उम्दा
एमडी कुमार केशव ने कहा कि आगरा मेट्रो लखनऊ मेट्रो से भी अत्याधुनिक होगी। आगरा मेट्रो के कोच में एलईडी स्क्रीन, मॉर्डन सिंगलिंग प्रणाली होगी।