Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ CM Yogi is coming to Agra on 7 december#agra metro
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

CM Yogi is coming to Agra on 7 december#agra metro

123

आगरालीक्स..कल आगरा आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. मेट्रो परियोजना का होगा आनलाइन शुभारंभ..ये होगा उनका कार्यक्रम…

ये होगा सीएम का कार्यक्रम
डीएम आफिस से मिली सूचना के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ राजकीय वायुयान से 7 दिसंबर, सोमवार सुबह 10:45 पर आगरा खेरिया ​सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे कार द्वारा आगरा मेट्रो शिलान्यास के कार्यक्रम स्थल 15वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पहुंचेंगे. 11 बजे से दोपहर साढे 12 बजे तक पीएम मोदी द्वारा आगरा मेट्रो रेल परियोजना के आनलाइन शुभारंभ पर मौजूद रहेंगे. इसके बाद वह कार द्वारा आगरा से प्रस्थान के लिए खेरिया एयरपोर्ट जाएंगे. यहां से दोपहर 12:45 बजे वह वायुयान से लखनऊ जाएंगे.

ये रूट रहेगा बाधित
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगरा में सोमवार सुबह होने पर सुबह से ही माल रोड बाधित रहेगा. यही नहीं फतेहाबाद रोड और पुरानी मंडी से आने वाले वाहनों को भी सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन और प्रस्थान के समय रोका जाएगा.

पीएसी मैदान पर आगरा मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम की चल रहीं तैयारियां

आगरा मेट्रो का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को करेंगे, उनके द्वारा वर्चुअल शिलान्यास किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर पीएसी मैदान में कार्यक्रम आयोजित होगा, इसमें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री शामिल होंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है.
ये है कार्यक्रम
पीएम नरेंद्र मोदी रिमोट दबाकर करेंगे आगरा मेट्रो का शिलान्यास 12 बजे – सात दिसंबर

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित 12. 32 बजे तक

300 लोग हो सकेंगे शामिल
आगरा मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम में सीमित लोग ही शामिल हो सकेंगे. कार्यक्रम में 300 लोगों को शामिल करने की अनुमति मिली है, इनकी सूची तैयार की जा रही है.

आगरा मेट्रो में 8926 करोड से दो कॉरीडोर
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट में 8926 करोड से दो कॉरीडोर बनाए जाएंगे. पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14​ किलोमीटर लंबा होगा जबकि दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 16 किलोमीटर का होगा. पहला कॉरीडोर दिसंबर 2022 तक पूरा होना है. इसमें पहले चरण में फतेहाबाद रोड , बसई और ताजमहल पूर्वी गेट पर मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

error: Content is protected !!