आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर लगा है भीषण जाम, घंटों से वाहन फंसे. लोग परेशान.
आगरा—अलीगढ हाइवे पर रविवार शाम से भीषण जाम लगा हुआ है. रामबाग चौराहा से लेकर टेडी बगिया तक वाहन फंसे हुए हैं. जाम के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है.
एनएच 2 पर भी है जाम
किसान आंदोलन को लेकर एनएच 2 पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है. हरियाणा बॉर्डर से आगे किसानों के वाहन भी सडकों पर खडे हुए हैं. ऐसे में लोग आगरा—अलीगढ हाइवे से होकर अधिकतर जा रहे हैं. लेकिन, रविवार शाम को इस हाइवे पर भी भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है.