आगरालीक्स…मुंबई में बॉलीवुड सितारों के घर से जब्त हो रहा है गांजा, ये गांजा आगरा से होकर तो नहीं जा रहा. कैंट स्टेशन से एक युवती सहित तीन पकडे.
तेलंगाना से आगरा लेकर आए थे गांजा
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने चेकिंग करते समय प्लेटफार्म से एक युवती और दो युवकों को जाते देखा. टीम ने तीनों की चेकिंग की तो इनके पास से 30 किलो गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह तेलंगाना के सिकंदराबाद से गांजा लेकर आ रहे थे और इसकी डिलीवरी दिल्ली में करनी थी. तीनों आगरा कैंट उतर गए और यहां से वाया रोड होते हुए दिल्ली जाना चाह रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस ने इससे पहले ही इन्हें दबोच लिया.
कई इलाकों में बेचते हैं गांजा
पूछताछ में युवती ने अपना नाम निधि निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली बताया. उसने बताया कि वह पहली बार इस काम को कर रही थी. दीपक नाम के एक युवक ने उसे दिल्ली से हवाई जहाज के जरिए विशाखापट्टनम भेजा था. और इस काम के लिए उसे पांच हजार रुपये दिए गए हैं. वहीं पकडे गए दोनों युवक भी दिल्ली के रहने वाले हैं. इनके नाम
समीर और रवि हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है.
सितारों के घर से पकडा जा रहा गांजा
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में बॉलीवुड में गांजा सप्लाई का मामला सामने आया. जांच की गई तो कई कलाकारों के नाम सामने आए. पिछले कुछ समय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई में फिल्म सितारों के घर से गांजा जब्त किया गया है. इनके खिलाफ शिकंजा भी कसा गया है. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति की गांजा रख्नने को लेकर एनसीबी गिरफ्तारी कर चुकी है. इसके अलावा दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर सहित कई बडे कलाकारों से एनसीबी पूछताछ भी कर चुकी है.