आगरालीक्स.. आगरा में डाक्टरों को दिखाना चाहते हैं तो आज दिखा दें, 11 दिसंबर, शुक्रवार को डाक्टरों की हडताल रहेगी।
सरकार ने आयुष चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति दे दी है, इसका विरोध किया जा रहा है।इसी के तहत 11 दिसंबर को देश भर में डाक्टर हडताल पर रहेंगे। सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे हास्पिटल और क्लीनिक
आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ रवि पचौरी का कहना है कि 11 दिसंबर को सुबह छह से शाम छह बजे तक कोविड और इमरजेंसी सेवा से जुडी सेवाएं चालू रहेंगे, इसके अलावा अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। इसमें ओपीडी, हास्पिटल में गंभीर मरीजों को छोडकर अन्य मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा । पैथोलॉजी लैब भी बंद रहेंगे।
कलेक्ट्रेट में 12 बजे सौंपेंगे ज्ञापन
आईएमए के पदाधिकारी और सदस्य चिकित्सक दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। इसमें वे आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देने का फैसला वापस लिया जाए।