आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी में तेजी, शेयर बाजार लाल निशान पर, सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। वहीं शेयर बाजार कल ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आज लाल निशान पर खुला।
वायदा बाजार में सोने के भाव 49,165 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो थोड़ी देर की गिरावट के बाद दोपहर तक 49,169 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा था। चांदी के भावों में तेजी का रुख रहा। चांदी सुबह 63,747 रुपये प्रति किलो पर खुला, जबकि दोपहर तक थोड़ी गिरावट के बाद 63,274 रुपये प्रति किलो पर चल रहा था।
शेयर बाजार आज सुबह लाल निशान पर खुला। बाम्बे स्टाक एक्सचेंज का शेयर 104 अंकों की गिरावट के साथ 45,999 पर खुला, जबकि एनएससी का निफ्टी 40 अंकों की गिरावट के साथ 13,488 पर खुला, मेटल और एफएमपीसी के अलावा बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर हैं। कारोबार के दौरान सेंसक्स 45,710. 87 तक चला गया। इसी तरह निफ्टी 13.399.30 के निचले स्तर पर चला गया। शुरुआती कारोबार में 660 शेयरों में तेजी और 677 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।