आगरालीक्स.. आगरा के फाइव स्टार होटल में अश्लील डांस पार्टी का विरोध करने पर महिला ने छेडछाड करने के आरोप लगाए, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।
मथुरा निवासी महिला ने सीजेएम के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, इसमें आरोप लगाया गया है कि 4 जून 2019 को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में पार्टी आयोजित की गई, इस पार्टी में 60 65 परिवार अपने बच्चों के साथ शामिल हुए। पार्टी में डांस ग्रुप में शामिल लडकियां भददे कपडों में अश्लील डांस कर रहीं थी, महिला ने विरोध किया, इसका वीडियो भी बनाया।
सीओ से शिकायत करने पहुंचे, कपडे फाडने की कोशिश
महिला का आरोप है कि वह 14 मार्च को सीओ सदर के कार्यालय में इस मामले की शिकायत करने पहुंची। वहां आरोपी मिल गए, गालीगलौज करने के साथ कपडे फाडने की कोशिश की, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।