आगरालीक्स.. आगरा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा, आगरा की हवा जहरीली हो चुकी है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 357 रिकाॅर्ड किया गया।
आगरा में 10 दिसंबर को एक्यूआई 357 रिकाॅर्ड किया गया। हवा में घुले अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के सात गुना से अधिक रही। कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के 13 गुना से अधिक रही।
एक्यूआई का मानक
एक्यूआइ 0.50 तक अच्छी
51.100 तक संतोषजनक
101.200 तक मध्यम
201.300 तक खराब
301.400 तक बहुत खराब
401.500 तक खतरनाक
देश के प्रदूषित शहर
1 कानपुर 438
2 बुलंदशहरए 359
3 आगराए 357