आगरालीक्स…शहर का मौसम बिगड़ा हुआ है, बादल छाये, बारिश की संभावना. आगे जानिए कैसा रहेगा आगरा का मौसम..
आगरा में दो दिन से बादल छाये हुए हैं. हालांकि अधिकतम और न्यूतनतम तापमान में अभी भी 12 डिग्री का अंतर चल रहा है. शनिवार सुबह से ही वातावरण में कोहरा छाया हुआ था जो कि सुबह नौ बजे तक छाया रहा. इसके बाद सूरज के दर्शन तो हुए लेकिन आसमान में बादल फिर भी छाये रहे. आज दिन में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं बूंदें गिरने की संभावना है लेकिन यह संभावना सात प्रतिशत से अधिक नहीं है. आज रात तापमान न्यूनतम तापमन 12.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है हालांकि रात में मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. आने वाले दो दिन में मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. इसके बाद सर्दी और बढ़ सकती है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फवारी के कारण भी मौसम प्रभावित हो रहा है. बर्फ वारी के कारण तापमान में गिरावट आ रही है और सर्दी बढ़ रही है
इंडिया मेटियोरोजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
| 12-Dec | 12.0 | 27.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 13-Dec | 13.0 | 28.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 14-Dec | 11.0 | 27.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 15-Dec | 9.0 | 26.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 16-Dec | 8.0 | 24.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 17-Dec | 8.0 | 24.0 | Fog or Mist | |
| 18-Dec | 8.0 | 22.0 | Fog or Mist |