आगरालीक्स.. भाजपा के राष्र्टीय अध्यक्ष जेपी नडडा 10 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में सभा में शामिल हुए, गाडी पर हमला हुआ, उनकी कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा 10 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना सभा को संबोधित करने गए थे, उनकी गाडी पर हमला हुआ। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया।
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर किया टवीट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने 13 दिसंबर को शाम को टवीट किया, इसमें उन्होंने लिखा है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।