आगरालीक्स….विनेश फोगाट, साक्षी मलिक आएंगी आगरा. आगराइट्स को दिखाएंगी कुश्ती के दांवपेच. नये साल में ताजनगरी में हो रही है पहली बार सीनियर नेशनल….
250 से अधिक महिला पहलवान आएंगी ताजनगरी
नये साल का पहला महीना आगरा के खेल प्रेमियों के लिए खास होने जा रहा है. ऐसा इसलिए कि पहली बार ताजनगरी में सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप आयोजित होने जा रही है और इसमें शामिल होने के लिए आ रही है चैम्पियन महिला कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, दिव्या काकरान और पूजा ढांडा. फतेहपुर सीकरी रोड स्थित मनोरमा इंस्टीट्यूट में होने वाली इस चैंपियनशिप में इन खिलाडियों के अलावा देश के कोने—कोने से करी करीब 250 से अधिक महिला पहलवान भाग लेंगी.
29 जनवरी को होगी चैंपियनशिप
आगरा कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कुश्ती के इस बडे टूर्नामेंट की मेजबानी आगरा कर रहा है. उन्होंने बताया कि सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप 29 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगी. इसमें देश के 25 राज्यों की महिला पहलवान भाग लेंगी. सभी के ठहरने की व्यवस्था होटल व मनोरमा इंस्टीट्यूट में कर दी गई है.