आगरालीक्स.. आगरा में थाना प्रभारी बदले गए, एसएसपी बबलू कुमार ने ताजगंज,एत्माउददौला,लोहामंडी, कोतवाली के प्रभारी बदल दिए गए हैं।
एसएसपी बबलू कुमार ने तोरा चौकी में हुए बवाल के बाद ताजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया था, उनकी जगह थाना एत्माद्दौला इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी को ताजगंज थाने का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही एत्माद्दौला थाने का प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी को बनाया है, वे लोहामंडी थाने के प्रभारी थी, लोहामंडी थाने का प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव को बनाया है, वे कोतवाली थाने के प्रभारी थे और कोतवाली थाने का प्रभारी एत्मादपुर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय को बनाया गया है। एत्मादपुर थाना में अभी इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं की गई है।