आगरालीक्स…नये साल में कोरोना से आगरा में पहली मौत. कुल संख्या हुई 171. शुक्रवार को 9 मिले संक्रमित.
14 दिन पहले हुई थी कोरोना से मौत आगरा में नये साल में कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई है. कोरोना संक्रमण से पिछली मौत 23 दिसंबर को हुई थी. शुक्रवार 8 जनवरी को कुल 9 कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में अब कुल संक्रमितों की संख्या 10348 हो गई है. इनमें से 171 की मौत हो गई जबकि 10041 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. आगरा में अब केवल 136 मरीजों का ही इलाज चल रहा है. अब तक का अपडेट कुल एक्टिव केस 136 कुल संक्रमित 10348 कुल डिस्चार्ज 10041 कुल मौत 171 रिकवरी प्रतिशत 97.03 अब तक कुल सैंपल 448353