नई दिल्लीलीक्स…लोहड़ी पर किसानों ने जलाई नये कृषि कानूनों की प्रतियां. आंदोलन को इस तरह बढ़ाया और आगे.
कमेटी गठन के आदेश पर जताई आपत्ति
कृषि कानूनों को लागू करने पर अस्थाई रोक और विवाद के निपटारे को कमेटी गठन के सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर किसान संगठनों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है. किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि कमेटी में शामिल चारों लोग पूर्व में कृषि कानूनों का समर्थन कर चुके हैं.
सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से नाखुश किसान संगठनों ने अपना प्रदर्शन पूर्ववत जारी रखने का फैसला किया है. इसी क्रम में आज लोहड़ी पर पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक सिंधु बॉर्डर समेत कई स्थानों पर कृषि बिल की प्रतियां जलाई गईं.
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने बताया कि आज किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां जलाईं और ऐलान किया कि किसान आंदोलन को तेज करने की तैयारी है. समिति ने दिल्ली के आसपास के जनपदों के सिकानों से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के लिए तैयार रहने का आहृवान किया है. 18 जनवरी को महिला किसान दिवस, 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिन और 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्म दिनपर भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है.