नईदिल्लीलीक्स... देश में कोरोना के अंत की आज से शुरुआत हो गई है। कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उन्होंने कहा कि आज के दिन का पूरा देश को बेसब्री से इंतजार रहा है। कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर यही सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी। अब कोरोना की वैक्सीन आ गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के सबसे बड़े टीकाकऱण अभियान की शुरुआत वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये की। इस के साथ ही देश के 3006 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकऱण अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के पहले चरण के पहले दिन लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
एम्स के सफाईकर्मी को लगा पहला टीका

राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अस्पताल के सफाई कर्मी मनीष कुमार को पहला टीका लगाया गया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद थे। एम्स के डायरेक्टर गुलेरिया ने भी इसके बाद टीका लगवाया।
टीका लेकर पहुंचे क्रमियों का स्वागत
मुंबई स्थित कूपर अस्पताल में आज सुबह कोरोना का टीका लेकर पहुंचे कर्मचारियों का अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर स्वागत किया। अस्पताल के कर्मचारी लाभार्थियों का स्वागत करने के लिए पूजा का थाल और मिठाइयां लेकर खड़े थे।