नईदिल्लीलीक्स.. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के 369 रनों के जवाब में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं।
बारिश के कारण 35 ओवर का खेल धुल गया।
नटराजन, शार्दुल व सुंदर को तीन-तीन विकेट
आस्ट्रेलिया ने लाबुशाने के शतक और कप्तान टिम पेन के अर्द्धशतक की बदौलत 369 रन का स्कोर पहली पारी में खड़ा किया है। भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू करने के वाले तीनों खिलाड़ियों टी. नटराजन, शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज के हाथ एक सफलता लगी। इस टेस्ट मैच में नवदीप सैनी के चोटिल होने के कारण चार नवोदित गेंदबाजों के साथ खेल रहा है। इसके बावजूद इन गेंदबाजों ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया।
गिल चले नहीं, रोहित अर्द्धशतक से चूके
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की लेकिन आज गिल कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और सात रन बनाकर टीम के 11 रन के स्कोर पर पेट कमिंस का शिकार हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और पुजारा ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। रोहित स्कोर को 60 रन के स्कोर तक खींच कर ले गए लेकिन 44 रन के स्कोर पर नेशन लियोन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रहाणे ने पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन चाय के बाद बारिश के कारण खेल बाधित हो गया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा आठ औऱ रहाणे दो रन नाबाद बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे।
इंग्लैंड की श्रीलंका को कड़ी चुनौती
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 135 रन पर समेटने के बाद कप्तान जो रूट के शानदार दोहरे शतक 228 रन की बदौलत 421 रन का स्कोर खड़ा किया है। इंग्लैंड को 286 रन की भारी-भरकम बढ़त मिली है। श्रीलंका के लिए इस टेस्ट मैच को बचाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।