आगरालीक्स ..आगरा के कमिश्नर अनिल कुमार का तबादला हो गया है, अलीगढ के कमिश्नर भी बदल गए हैं, अब आगरा के कमिश्नर अमित कुमार गुप्ता बनाए गए हैं। वहीं, आगरा के डीएम रह चुके गौरव दयाल को अलीगढ का कमिश्नर बनाया गया है।
शनिवार रात को 15 आईएएस का तबादला किया गया, आगरा के कमिश्नर अनिल कुमार का तबादला कर दिया गया, अनिल कुमार त्रतीय को
जल निगम का प्रबंध निदेशक एवं सचिव नगर विकास के पद पर बनाया गया है। अमित कुमार गुप्ता को कमिश्नर आगरा, गौरव दयाल को कमिश्नर अलीगढ़, गौरी शंकर प्रियदर्शी आयुक्त अलीगढ़ मंडल को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है।
राजकमल यादव को डीएम बागपत , वंदना वर्मा को निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, प्रतीक्षारत आईएस शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, डॉक्टर काजल को मिली विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, श्रीमती शकुंतला गौतम जिलाधिकारी बागपत को निदेशक स्थानीय निकाय, प्रीति शुक्ला आयुक्त विंध्याचल मंडल को स्थानांतरित कर सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, योगेश्वर राम मिश्रा को विंध्याचल मंडल का मंडल आयुक्त,
मनीष कुमार वर्मा को जिलाधिकारी जौनपुर, संजय कुमार सचिव वित्त विभाग,
विकास गोठवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, दिनेश कुमार द्वितीय को जौनपुर डीएम से हटाकर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बनाया गया है।