आगरालीक्स… आगरा में आज से सड़क पर यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। सीएम आदित्यनाथ योगी के निर्देश के बाद आज आयुक्त कार्यालय में जिलास्तरीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। अभियान आज से 20 फरवरी तक चलाया जाएगा।
सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सड़क सुरक्षा के संबंध में एक माह का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। शासन ने अभियान की पूरी योजना बनाकर हर दिन और सप्ताह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि सड़क सुरक्षा माह की सभी गतिविधियों को अंतर्विभागीय समन्वय से संचालित किया जाए। अभियान के शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाए।
सड़क सुरक्षा जागरुकता वर्कशॉप
सीएम के आदेश के तहत कमिश्नरी में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन होंगे। सड़क सुरक्षा जागरुकता वर्कशॉप में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी भाग लेंगे। संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार ने इस बैठक में सहभागिता करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि इस प्रकार के जागरुकता आयोजन से सड़क हादसों में दस फीसदी की कमी लाई जा सकती है। इस बीच पुलिस ने आज से अभियान को लागू करते हुए चेकिंग सख्त कर दी है। जागरुकता अभियान में इस दौरान चलाया जाएगा।