नईदिल्लीलीक्स.. माता की भेंटों के जाने-माने भजन गायक नरेंद्र चंचल का आज निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है
फिल्म आशा के गाने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, जैसे सुपर हिट गानों को गाया। भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। अमृतसर की नमक मंडी की गली कुत्तेयवाली में पैतृक घर है। चंचल के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर रही। नरेंद्र चंचल बचपन से ही माता रानी के भजन गाते रहे हैं।
बॉबी फिल्म के गाने ने बनाए रिकॉर्ड उन्होंने इसके अलावा कई फिल्मों में गाने गाए हैं। फिल्मों में उन्होंने बॉबी फिल्म का गाना बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ों को काफी सफलता मिली। उन्होंने काफी समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी आवाज माता की देन है। वह अपनी सफलता का श्रेय भी माता रानी को ही देते थे। उन्होंने कहा कि एक समय उनकी आवाज भी चली गई थी लेकिन वह मां की कृपा से ही वापस लौटी थी।