आगरालीक्स.... यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंट्री करने के लिए हाईवे साथी ऐप होगा जरूरी. जानिए बजह आगरा से नोएडा. दिल्ली जाने की जल्दी में यमुना एक्सप्रेस-वे से जाने वाले वाहन को रफ्तार से चलाते हैं. रफ्तार से ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों का सिलसिला चलता रहता है. इन्हीं हादसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा उपायों पर सरकार द्वारा लगातार जोर दिया जा रहा हैं. इसी उपायों तहत हाईवे साथी ऐप को अपने मोबाईल फोन पर डाउनलोड करना होगा. अगर आप को यमुना एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करना है तो. इसके लिए आगरा ग्रेटर नोएडा में इंतजाम किए जाएंगे.15 फरवरी के बाद इसको लागू करने की तैयारी चल रही है. यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों को पर अंकुश लगाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं. एक्सप्रेस-वे की निगरानी यमुना प्राधिकरण करता है. जबकि इसका संचालन एक कंपनी के पास है. हादसों को देखते हुए सुरक्षा उपायों के लिए यमुना प्राधिकरण समय- समय पर दिशानिर्देश जारी करता रहता है. अब हाईवे साथी ऐप को प्राधिकरण एक्सप्रेस-वे पर आने जाने वाले वाहन के चालकों से मोबाइल फोन में डाउनलोड करना अनिवार्य कर रहा है. ऐप के जरिए मिलेगी घटना की सूचना इस ऐप के जरिए कोई घटना – दुर्घटना होने पर तुरंत सहायता मिल सकेगी. अधिकारियों को मुताबिक आगरा व ग्रेटर नोएटा में जीरो प्वॉइंट पर बूथ बनाए जाएंगे. इन बूथों पर वाहन चालकों के मोबाइल पर ऐप को देखा जाएगा. इस ऐप को प्राधिकरण और एक्सप्रेस-वे का संचालन करने के वाली कंपनी ने 2017 में ऐप को लॉन्च किया था. ऐप से ये फायदे होंगे अधिकारियों के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के बाद 'हाईवे साथी' ऐप से वह मोबाइल सीधा सर्वर से जुड़ जाएगा। इससे वाहन चालक का मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर भी सर्वर से जुड़ जाएगा। अगर कोई हादसा होता है तो इस ऐप के जरिए निकटतम एम्बुलेंस, अस्पताल, क्रेन, दवा की दुकान, पुलिस स्टेशन आदि की जानकारी मिल जाएगी। इस ऐफ के जरिए पुलिस कर्मियों व एक्सप्रेस-वे कर्मियों की सहायता मिल जाएगी, इसीलिए इस ऐप को जरूरी किया जा रहा है।