आगरालीक्स.. आगरा में गणतंत्र दिवस को लेकर सेक्टर स्कीम लागू कर दी है, शहर को 11 सेक्टरों में बांटा गया है, 75 स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
आगरा में गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही भीडभाड वाले स्थानों में सतर्कता बढा दी गई है। पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शहर को 11 सेक्टरों में बांटा गया है, 75 स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
पुलिस करेगी चेकिंग
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस सोमवार से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और रेस्टोरेंट में चेकिंग करेगी, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पर एलआईयू नजर रख रही है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।