आगरालीक्स आगरा में करोडों की गर्भपात किट की बिक्री करने पर एके एंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। गर्भपात किट से हरियाणा और राजस्थान में कोख में बेटियों की हत्या की जा रही थी।
आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने फव्वारा दवा बाजार में माधव ड्रग हाउस और एके एंटरप्राइजेज पर छापा मारकर रिकार्ड जब्त किया था। एके एंटरप्राइजेज ने बडी मात्रा में गर्भपात किट खरीदी और बिक्री की, इस मामले में ड्रग डिपार्टमेंट ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी। सहायक औषधि आयुक्त एके जैन ने एके एंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त कर दिया है, कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।