Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra news @ 1PM on 17th February #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra news @ 1PM on 17th February #agranews

104

आगरालीक्स.. आगरा में किसानों के 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन को लेकर सतर्कता, पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा को झटका, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें.

पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा को झटका
पंजाब की 109 नगर निकाय, नगर पंचायत और 7 नगर निगम के लिए मतदान में मतों की गणना जारी है, अब तक की मतगणना के अनुसार, मौगा, होशियारपुर, अबोहर, भटिंड और कपूरथला नगर निगम जीत ली हैं। पठानकोठ और बटाला नगर निगम में भी कांग्रेस आगे है। नगर निगम चुनावों के नतीजे भाजपा के लिए बडे झटके के तौर पर देखे जा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल भी पीछे है जबकि बडी संख्या में​ निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं।

पुंडुचेरी में सियासी संकट
पुंडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों से सियासी संकट गहरा गया है, दो मंत्रियों स​मेत चार विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा के बाद राज्य की नारायण सामी सरकार अल्पमत में आ गई है। विपक्ष में नारायण सामी से इस्तीफा की मांग की है। पुंडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने सुबह टिवीट कर केंद्र का आभार जताया है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुंडुचेरी के दौरे पर पहुंच गए हैं, वे एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

लाल किला हिंसा में एक और अरेस्ट
26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के सिलसिले में एक और आरोपी मनिंदर सिंह को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से दो तलवारें भी बरामद की हैं। मनिंदर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने पीतम पुरा के पास से अरेस्ट किया है।

आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को फांसी
आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को आपराधिक क्रत्य के लिए फांसी दी जाएगी। इसके लिए मथुरा की जेल में तैयारियां शुरू हो गई हैं, निर्भया के दोषियों को पफांसी देने वाला जल्लाद पवन दो बार जेल का निरीक्षण कर चुका है। अमरोहा की रहने वाली शबनम को मथुरा में पफांसी दी जानी है, शबनम ने 2008 में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सात परिजनों को कुल्हाडी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शबनम की फांसी की सजा को बहाल रखा है।
नेपाल को त्रिपुरा के सीएम के बयान पर आपित्त
त्रिपुरा के सीएम विपलवदेव कुमार द्वारा हाल ही में दिए गए उस बयान पर नेपाल ने आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय ग्रह मंत्री के हवाले से कहा था कि भाजपा जल्द ही नेपाल और बांग्लादेश में अपनी सरकार बनाएगी। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि नेपाल में भाजपा नेता की टिप्पणी पर कडी आ​पत्ति दर्ज करा दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!