नईदिल्लीलीक्स… प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गले में महंगाई का पोस्टर लटकाकर ई-बाइक रैली निकाली। समर्थन वापस लिया तो आयकर के छापे। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, कई शहरों में लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में और तेजी आ गई है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र के कई जिलो में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वाशिम जिले के एक छात्रावास में 318 नए मरीज मिले हैं, जिसमें 229 छात्र और तीन कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस छात्रावास में अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, वशीम और अकोला के छात्र इस छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। दूसरी लहर की शुरुआत अमरावती से होने पर यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। साथ ही कुछ अन्य शहरों में लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य में बीते 24 घंटों में 80 मरीजों की मौत हुई है, जो 56 दिन में सबसे ज्यादा है।
विधायक के आवासों पर आयकर के छापे
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार से समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के आस समेत 40 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीम ने उनके रोहतक और गुरुग्राम स्थित आवासों पर छापेमारी की। इसके अलावा उनके ससुराल हांसी और उनके दोनों भाइयों के रोहतक स्थित आवास समेत उनके करीबियों और रिश्तेदारों के 40 से ज्यादा परिसरों में छापे मारे। छापेमारी अभी जारी है और जांच की जा रही है।
ममता ने गले में लटकाया महंगाई का पोस्टर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में पंश्चिमी बंगला की सीएम ममता बनर्जी सड़क पर उतर आईं। सीएम ममता बनर्जी ने आज कोलाकाता में ई-बाइक रैली निकाली। कोलकाता मेयर फिरहाद हाकीम की ई-बाइक पर पीछे बैठी ममता बनर्जी गले में महंगाई का पोस्टर लगाए हुए थीं। ई-बाइक रैली हरीश चटर्जी स्ट्रीट से राज्य सचिवालय तक निकाली गई। नबन्ना पहुंचने पर सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, पेट्रोल-डीजल और कोयले की बढ़ती कीमतों से देश बैकफुट पर जा रहा है। रसोई गैस पर रोजाना दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावों को देखते हुए कुछ समय के लिए पैसे कम कर सकती है लेकिन पेट्रोल डीजल पर पैसे बढ़ा दिए जाएंगे।
अफगानिस्तान में वैन में विस्फोट, 10 जिंदा जले
अफगानिस्तान में नागरिकों को लेकर जा रही एक मिनी वैन में विस्फोट के बाद लगी आग में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन बच्चे शामिल हैं। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए गए हैं। दक्षिण उरोजगान के प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता अहमद शाह साहेल ने कहा कि परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था, जब उनकी वैन हेलमंड के समीप नदी में आंशिक रूप से डूब गई। परिवार के लोग वैन से निकलते उससे पहले ही उच्च दबाव और पानी के इंजन मे घुसने से हुए विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई। इससे वैन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई, जबकि वर-वधू एक अन्य कार में सवार होने के कारण बच गए।