आगरालीक्स.. आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें। पंचायत चुनाव में आरक्षण पर हाईकोर्ट के आज आने वाले फैसले का इंतजार, ब्रिटेन में बढ रहा नस्लवाद, विदेश मंत्री डा एस जयशंकर बोले।
किसान आंदोलन पर ब्रिटिश संसद में बहस पर भारत का पलटवार
राज्यसभा में विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने कहा कि ब्रिटेन में नस्लवाद बढ रहा है। जरूरत पडी तो ब्रिटेन सरकार के सामने मुदृदा उठाया जाएगा। पिछले दिनों आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रा नस्लभेद का शिकार हुई, विरोध के चलते इस्तीफा देना पडा था।
राजस्थान सरकार ने स्वीकार किया कि टैप किए जा रहे फोन
राजस्थान सरकार ने बीजेपी के विधायक कालीचरण सर्राफ के सवाल के जवाब में राजस्थान विधानसभा की वेबसाइट पर कहा है कि कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा टेलीफोन टैप किए गए। नवंबर 2020 तक टैप किए गए टेलीफोन की समीक्षा राज्य के मुख्य सचिव ने की।
मायावती बोली, बीएसपी अकेले लडेगी चुनाव
कांशीराम की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव बीएसपी अकेले लडेगी।
भाजपा सांसद की बहू ने की खुदकुशी की कोशिश
यूपी में बीजेपी के विधायक कौशल किशोर की बहू अंकिता ने सोमवार को हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की, इससे पहले वीडियो जारी किया।
पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण सूची पर फैसला आज
यूपी में पंचायत चुनाव के आरक्षण पर रोक लगा दी है। इस मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई है, पफैसले का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।