Friday , 19 June 2026
Home agraleaks Public beat dacoit in Agra
agraleaks

Public beat dacoit in Agra

165

pub
आगरालीक्स………..
आगरा में बेखौफ बदमाशों ने एक और बडी वारदात को अंजाम दिया। रविवार शाम को पांच बदमाश ज्वैलरी कारोबारी के घर घुस आए, उसे बंधक बनाकर लूट करने लगे, इसी बीच उनका बेटा आ गया और वह बदमाशों से भिड गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पब्लिक भी आ गई, उन्होंने एक बदमाश को पकडकर जमकर धुनाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस ने बदमाश को अपनी जीप में बिठाकर इलाज के लिए ले जाने से इन्कार कर दिया, स्थानीय लोगों ने उसे भर्ती कराया। पुलिस बदमाश के अन्य साथियों की धरपकड में जुटी हुई है।
आर्टिपिफशियल ज्वैलरी का बडा काम करने वाले सुनील अग्रवाल थाना एत्माउददौला स्थित कॉलोनी में रहते हैं। उनका एंटिक ज्वैलरी के नाम से शोरूम है। वे रविवार रात सात बजे घर पर थे, उनकी पत्नी और दो बेटों की पत्नियां भी घर पर थी, जबकि बेटे घर से बाहर किसी काम से गए थे। इसी बीच पांच बदमाश आ गए और उनके घर पर धाबा बोल दिया, मारपीट करने के बाद सुनील अग्रवाल सहित अन्य लोगों को बंधक बना लिया। इसी बीच सुनील अग्रवाल का बेटा आ गया, उसने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, स्थानीय लोगों के आ जाने पर बदमाश भागने लगे। इसमें से एक बदमाश राजू को लोगों ने दौडकर पकड लिया और जमकर धुनाई लगाई। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
जीप में बिठाने से किया मना
कुछ दिन पहले ही एत्मादपुर में पुलिस द्वारा पकडे गए लूट के आरोपी की मौत हो जाने पर जमकर हंगामा ​हुआ था और इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए थे। यहां भी पब्लिक ने बदमाश की जमकर धुनाई लगाई थी, इस पर पुलिस ने उसे कस्टडी में लेने से मना कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे एसएन में भर्ती कराया है।
photo 3एक घंटे में करनी थी लूट, मिला सामान
बदमाश इत्मिनान से लूट करने के लिए आए थे। उनके पास से मिले बैग में रस्सी, मिर्च पाउडर, नशे का इंजेक्शन सहित अन्य सामान मिला है। पुलिस पकडे गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

agraleaks

Late Dr. Ajay Prakash is not only a good surgeon but also an example of human compassion…family members remembers his contribution on Father’s Day

आगरालीक्स… बचपन में शौक था पिताजी जैसा बनने का, जवानी में एहसास...

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: Bollywood Night at UP Food Expo & Conclave 2026 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कविता कौशिक ने ‘चंद्रमुखी चौटाला’ बन सबको लुभाया, तो चिंकी—मिंकी...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

error: Content is protected !!