Tuesday , 22 April 2025
Home agraleaks Geeta, deaf-mute girl stranded in Pakistan, set to return to Delhi
agraleaks

Geeta, deaf-mute girl stranded in Pakistan, set to return to Delhi

geeta 2
आगरालीक्स………….
आठ साल की मूक बधिर गीता 15 साल पहले रास्ता भटककर भारत से पाकिस्तान पहुंच गई थी। भारत की बेटी गीता सोमवार को स्वदेश लौट रही है। गीता के साथ उन्हें डेढ़ दशक तक कराची में संरक्षण देने वाली संस्था ईदी फाउंडेशन के पांच सदस्य भी आएंगे।
गीता भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.30 बजे कराची एयरपोर्ट से पीआईए के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होगी। गीता ने बिहार के सहरसा जिले के धान कबीरा के परिवार को अपने रिश्तेदार के रूप में पहचाना था। विदेश मंत्रालय ने दावेदार परिवार को बीते हफ्ते ही दिल्ली बुला लिया है। सोमवार को उनका डीएनए टेस्ट हो सकता है, डीएनए टेस्ट दावेदार परिवार का दावा सही न होने की स्थिति में गीता की जिम्मेदारी दिल्ली या इंदौर की संस्था को दी जाएगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को मीडिया को गीता से रूबरू कराएगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक गीता के साथ ईदी फाउंडेशन के फहद ईदी के साथ उनके पिता फैसल ईदी, मां साद ईदी, दादी बिलकिस ईदी और एक अन्य सदस्य यहां आएंगे।

पांच परिवारों ने किया दावा
गीता को समझौता एक्सप्रेस में लाहौर में देखा गया। इसके बाद ईदी फाउंडेशन ने उसे संरक्षण दिया। गीता के जीवन घटनाक्रम से मिलती जुलती फिल्म बजरंगी भाईजान के रिलीज होने के बाद यह मसला जोर-शोर से उठा। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त टीसीए नायर को इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी दी थी।
इस मामले के सामने आने के बाद पांच परिवारों ने गीता पर अपना दावा जताया। इसके बाद भारतीय उच्चायोग ने सभी दावेदार परिवारों की तस्वीर गीता को दिखाई।
स क्रम में गीता ने बिहार के सहरसा जिले के दावेदारों को अपने रिश्तेदार के रूप में पहचाना था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra News: Rotary Club of Agra provided financial aid of Rs 3.66 lakh to SPCA Gaushala…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गायों की देखभाल के लिए रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने...

agraleaksमथुरा

A gay man told his pain to Premanand Maharaj, got this answer…#mathuranews

आगरालीक्स…समलैंगिक हूं, 150 से अधिक पुरुषों से बना चुका हूं संबंध, अब...

agraleaks

Agra News: Umesh Kansal elected president of Maharaja Agrasen Seva Sadan in Agra. New executive committee formed

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के अध्यक्ष चुने गए उमेश कंसल....

agraleaksबिगलीक्स

Inflation shock, cooking gas becomes costlier by Rs 50…#agranews

आगरालीक्स…महंगाई का झटका, रसोई गैस 50 रुपये हुई महंगी. पेट्रोल और डीजल...

error: Content is protected !!