आगरालीक्स…आगरा में फिर बढ़े कोरोना के एक्टिव केस. रिकवरी प्रतिशत भी गिरा. छह लाख के करीब पहुंची सैंपलिंग..आगरा में कोरोना को लेकर पढ़ें पूरी खबर
आगरा में कोरोना के मामले कम होने की बजाए एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं. शुक्रवार की तरह शनिवार को भी 4 नये संक्रमित मिले हैं. एक्टिव केस बढ़ रहे हैं. एक महीने पहले 10 तक एक्टिव केस ही रह गए थे लेकिन अब वो 27 हो गए हैं. इधर आगरा में कोरोना सैंपलिंग की संख्या छह लाख के करीब पहुंच गई है. आगरा में अब तक 598156 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. आगरा में अब तक 10572 कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि इनमें से 10370 मरीज ठीक हो चुके हैं. 175 लोगों ने इस संक्रमण से दम तोड़ दिया है. रिकवरी प्रतिशत भी घटी है.