आगरालीक्स…आगरा में स्वास्थ्य विभाग का छापा. हास्पिटल में बिना डॉक्टर के चल रहा था गंभीर मरीजों का इलाज तो एक दसवीं पास महिला झोलाछाप किराये के मकान में कर रही थी गर्भवती का इलाज…एक्शन
सुदर्शन हॉस्पिटल में नहीं मिला कोई डॉक्टर
आगरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉस्पिटलों के लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं और छापे मारे जा रहे हैं. शनिवार को जहां भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में छापा मारकर आठ लोगों को जेल भेजा गया तो वहीं सोमवार को भी दो स्थानों पर कार्रवाई की गई है. सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बोदला स्थित सुदर्शन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. यहां पर टीम को गंभीर मरीज तो अस्पताल में भर्ती मिले लेकिन उनके इलाज करने के लिए कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला. काफी देर बाद सूचना पर एक संचालक केशव आया लेकिन वो भी कोई ठीक से जवाब नहीं दे पाया. टीम को यहां पर बायो मेडिकल वेस्ट का ढेर मिला. जानकारी पर पता चला कि यहां से 6 फरवरी के बाद से इसका निस्तारण ही नहीं किया गया है, जबकि यहां पर बुखार और हृदय रोग के गंभीर मरीज भर्ती थे. टीम ने यहां पर कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल में मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी है और नोटिस जारी किया है.
किराये के मकान में क्लीनिक, दसवीं पास कराती थी प्रसव
स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद बोदला में ही स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा. जानकारी के अनुसार यहां पर विभाग को कन्या भ्रूण हत्या की सूचना मिली थी. इस पर डॉ. आरके अग्निहोत्री और डॉ. नंदन सिंह यहां पहुंचे. बोदला के नारायण नगर स्थित यह क्लीनिक एक किराये के मकान में चल रहा था. इसका कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं था. पता करने पर जानकारी हुई कि यहां पर दसवीं पास एक झोलाछाप डॉक्टर राधारानी अपनी अनपढ़ सहयोगी कमलेश के साथ गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराती है. टीम को यहां पर एक गर्भवती भी मिली जिसका इलाज करा रही एक गर्भवती महिला भी मिली. थोड़ी देर बाद दो और महिलाएं भी यहां पहुंच गईं. टीम को यहां से प्रसव कराने वाले उपकरण, बायो मेडिकल वेस्ट के साथ दवाएं भी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है. टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है. नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- Agra hindi news
- agra hospitals
- Agra latest news
- Agra news
- Agra news update
- agra online news
- online news agra
- raid in Agra hospital
- Raid in Agra hospital: Treatment of serious patients was going on without a doctor# agranews
- raid in hospital in agra
- raid on sudarshan hospital bodla agra
- sudarshan hospital agra
- sudarshan hospital bodla agra