Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Gram Panchayat Election 2021, read full details here# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Gram Panchayat Election 2021, read full details here# agranews

241

आगरालीक्स…आगरा में पहले चरण में पंचायत चुनाव..खबर में जानिए नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना की तारीख और समय की पूरी जानकारी

पहले चरण में आगरा में चुनाव
उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे. आगरा में चुनाव पहले चरण में ही होंगे. शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी पूरी जानकारी दी गई. पहले चरण के तहत आगरा में 15 अप्रैल को मतदान होगा. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा जो कि शाम छह बजे तक चलेगा. आगरा प्रशासन द्वारा जिले में होने वाले पंचायत चुनाव की पूरी डिटेल भी जारी कर दी गई है.

नामांकन की तिथि
आगरा में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन 3 और चार अप्रैल 2021 को होगा. नामांकन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा.

नामांकन पत्रों की संवीक्षा
पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की संवीक्षा पांच और छह अप्रैल को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगी.

उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि
पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि सात अप्रैल घोषित की गई है. सात अप्रैल को सुबह 8 बजे से उम्मीदवारी वापस लेने का कार्य किया जाएगा. इसी दिन प्रतीक आवंटित किस जाएंगे जो कि दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे.

इस दिन होगा मतदान
आगरा में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान गुरुवार 15 अप्रैल को होगा. मतदान सुबह सात बजे से प्रारम्भ हो जाएगा ​जो कि शाम छह बजे तक चलेगा.

इस दिन होगी मतगणना
आगरा में पंचायत चुनाव को लेकर होने वाले मतदान की मतगणना 2 मई 2021 को सुबह आठ बजे से चालू हो जाएगी जो कि कार्यसमाप्ति तक जारी रहेगी.

प्रशासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण जानकारियां
आगरा प्रशासन द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां जारी की गई है. इसके तहत खंड विकास अधिकारी अपने—अपने विकास खंड में इस चुनाव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार—प्रसार करेंगे और ग्राम पंचायतों में मुनादी द्वारा इसकी सूचना दी जाएगी. 27 मार्च से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा. प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के नाम नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवं​टन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा. सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय कार्यालय अपन मुख्य अधिकारी बालूगंज में तथा नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जिलाधिकारी कार्यालय आगरा परिसर स्थित न्यायालय कक्षों में होगा. न्यायालय कक्ष वार्ड की संख्या के तहत निम्न बनाए गए हैं
वार्ड संख्या 1 से लेकर 13 तक— न्यायालय कक्ष, अपर जिलाधिकारी (नगर), कलेक्ट्रेट
वार्ड संख्या 14 से 26 तक—न्यायालयकक्ष जिलाधिकारी, आगरा
वार्ड संख्या 27 से 38 तक—न्यायालय कक्ष, नगर मजिस्ट्रेट, कलेक्ट्रेट तथा
वार्ड संख्या 39 से 51 तक न्यायालय कक्ष अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के यहां होगा.

यहां होगी मतों की गणना
ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी. वहीं जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी तथा परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!