आगरालीक्स.. आगरा की सीजीएसटी टीम की कार्रवाई, दो फैक्ट्री में कई घंटे से टीम रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की सेंट्रल एक्साइज की टीम ने बुधवार को गीता ग्लास इंडस्ट्रीज और मित्तल सिरेमिक्स फैक्ट्री, इंडस्ट्रियल एरिया, फीरोजाबाद में कार्रवाई शुरू की। टीम ने फैक्ट्री के रिकार्ड को खंगाला, कई घंटे से टीम की कार्रवाई चल रही है।
लाखों की टैक्स चोरी का अनुमान
सीजीएसटी के अधिकारियों का मीडिया से कहना है कि अभी जांच चल रही है, लाखों की टैक्स चोरी की आशंका है। टीम फैक्ट्री से कच्चे माल की खरीद फरोख्त, बिक्री से जुडे दस्तावेज, कंप्यूटर के डाटा खंगालने में जुटी हुई है।
अभी चल रही कार्रवाई
सेंट्रल एक्साइज, आगरा के अधीक्षक आरडी सिंह का मीडिया से कहना है कि अभी कार्रवाई चल रही है। अभिलेखों की जांच के बाद टैक्स चोरी का पता चल पाएगा।