आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना बेकाबू होने पर सख्ती, पुलिस ने सेंट जोंस कालेज से ठेल वाले हटाए, मास्क न पहनने वालों के चालान। बाजारों में पुलिस की गश्त।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, ऐसे में सख्ती कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने भीड वाले क्षेत्रों में चेकिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को सेंट जोंस कालेज चौराहे पर रात आठ बजे के बाद पुलिस ने ठेल वालों को हटा दिया। यहां लोगों की भीड लगी हुई थी, मंगलवार के चलते तमाम लोग हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद ठेल वालों से गोलगप्पे सहित फास्ट फूड ले रहे थे।
मास्क न पहनने वालों के चालान
बाजारों में भी पुलिस सक्रिय हो गई है। मास्क न पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस टीम शाम होते ही बाजारों में गश्त कर रही है। मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मास्क न लगाने पर दुकानों को 48 घंटे बंद करने की चेतावनी दी गई है।