आगरालीक्स… आगरा में मास्क के बिना घूम रहे लोगों से वसूले गए 5 लाख रुपये, जेब में रखा था मास्क और सैनिटाइजर, मुंह पर नहीं लगाया, पुलिस की सख्ती।
आगरा में कोरोना के केस बढने पर पुलिस ने सख्ती कर दी है। गुरुवार रात को एक साथ कई चौराहों पर पुलिस ने चैकिंग की, करीब तीन घंटे तक चली चैकिंग में 1620 लोगों को मास्क के बिना पकडा गया। इन लोगों का पुलिस ने 500 रुपये का चालान काटा, इसके साथ ही अपनी तरफ से मास्क दिया। मास्क लगाने के बाद भी जाने दिया।
4. 98 लाख का जुर्माना
पुलिस ने मास्क न पहने वाले लोगों से 500 रुपये जुर्माना लिया। इस तरह 1600 से अधिक लोगों से 4. 98 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इन लोगों को हिदायत दी गई है कि घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।
जेब में रखा था मास्क और सैनेटाइजर
कोरोना के केस तेजी से बढने के बाद भी लोग लापरवाह हैं। पुलिस चैकिंग में तमाम लोगों की जेब में मास्क मिला लेकिन उन्होंने उसे लगाया नहीं था। कई लोगों की जेब में सैनेटाइजर भी रखा हुआ था। पुलिस ने इन लोगों को जागरूक किया।