आगरालीक्स…आगरा में रविवार को व्यापक पैमाने पर हुआ सेनेटाइजेशन. बड़ी—बड़ी मशीनों से हर इलाकों में पुलिस और निगम की टीमें करती रहीं काम.
आगरा में रविवार को कफ्र्यू वाले दिन व्यापक पैमाने पर सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया. नगर निगम की टीमें और पुलिस विभाग की टीमें पूरे दिन सेनेटाइजेशन कार्य में ही लगी रहीं. बता दें कि शासन से आदेश है कि रविवार को अब पूरे यूपी में साप्ताहिक बंदी रखी जाएगी. सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय सहित सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश हैं. ऐसे में आज रविवार को सेनेटाइजेशन कराया गया. सभी जिम्मेदार अधिकारी इसका जायजा भी लेते रहे. इसके अलावा शहर की प्राइवेट कंपनियों ने भी सेनेटाइजेशन में साथ दिया. एसडी एंड कंपनी की टीम द्वारा भी शहर में थानों और अन्य स्थानों पर सेनेटाइजेशन कराया गया.





