आगरालीक्स… आगरा में आक्सीजन की कमी से बिगडे हालत के बीच एयरफोर्स की ली गई मदद, रांची से आक्सीजन के दो टैंकर एयर लिफ़्ट कर आगरा आ रहे हैं।
आगरा में आक्सीजन की कमी हो गई है। इससे मरीजों की सांसों पर संकट मंडराने लगा है। आक्सीजन के इंतजाम किए जा रहे हैं। लिक्विड आक्सीजन और आक्सीजन सिलिंडर की लगातार मांग बढ रही है। ऐसे में रांची से लिक्विड आक्सीजन मंगाई गई है।
रांची से दो आक्सीजन टैंकर एयर लिफ़्ट कर आगरा मंगाए गए
लिक्विड आक्सीजन की आपूर्ति के लिए अब प्लानिंग से काम किया जा रहा है। रांची से आक्सीजन को आगरा लेकर आया जा रहा है। डीएम प्रभु एन सिंह ने फोटो साझा करते हुए लिखा है कि दो टैंकर एयर लिफ़्ट कर रांची से आगरा लाए जा रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर आक्सीजन सिलिंडर की हो रही आपूर्ति
आगरा के सिकंदरा में एडवांस गैस एजेंसी से आक्सीजन सिलिंडर रीफिल किए जा रहे हैं। एजेंसी के बाहर 24 घंटे लाइन लगी हुई है। लोग आक्सीजन सिलिंडर लेकर एजेंसी के बाहर रात में भी खडे हुए हैं। इसके साथ ही हास्पिटल संचालकों ने भी अपने कर्मचारियों को आक्सीजन सिलिंडर लेकर लाइन में लगा दिया है।
अग्रवाल एजेंसी नहीं हो सकी शुरू
वहीं, टेढी बगिया पर अग्रवाल एजेंसी के प्लांट को चालू करने के लिए प्रयास चल रहे हैं। यहां एक दिन में 2000 आक्सीजन सिलिंडर रीफिल किए जा सकेंगे। मगर, यह प्लांट शुरू नहीं हो सका है।