आगरालीक्स..(Agra News 28th April 2021) . आगरा का 28 अप्रैल का प्रेस रिव्यू, आगरा में मरीज भर्ती न करने पर 20 अस्पतालों पर कार्रवाई, आज से 18 से अधिक के लिए वैक्सीन का पंजीकरण.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से तलब की बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे, दवाईयों और टीकों की जानकारी, कहा राष्ट्रीय आपदा में सुप्रीम कोर्ट मूकदर्शक नहीं रह सकता, हाईकोर्ट के अधिकार नहीं छीने, केंद्र ने पूछा टीके की अलग अलग कीमतें क्यों। राज्य बताएं एक मई से टीकाकरण कैसे करेंगे। आक्सीजन आपूर्ति की प्रक्रिया से सीधे जुडे हैं पीएम मोदी, राज्यों को आक्सीजन और टीके कैसे बांटेगा केंद्र। दिल्ली हाईकोर्ट ने आक्सीजन संकट पर कहा दिल्ली सरकार का सिस्टम नाकाम। सीएम योगी ने कहा अस्पताल के बाहर आक्सीजन लगाए मरीज मिले तो डीएम, सीएमओ जवाबदेह। दिल्ली के अशोक होटल में जजों के लिए 100 कमरे क्यों, हाईकोर्ट खफा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा मेरा कायदा, वरना कोई कायदना नहीं, जैसा रवैया छोडे सरकार। कहा आयोग गाइड लाइन के पालन में फेल, क्यों न दंडित करें। चुनावी विजय जुलूस पर लगी पाबंदी। पीसीएस 21 परीक्षा 13 जून को दो पालियों में।

अमर उजाला
1-आगरा में मरीज भर्ती न करने पर 20 अस्पतालों पर कार्रवाई, इलाज में लापरवाही, बेड और आक्सीजन नहीं के बोर्ड लगाने वाले 20 अस्पताल सूची से बाहर। अब 26 अस्पतालों में ही कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों को मिलेगा इलाज।
2-भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह के पिता की आक्सीजन न मिलने से मौत
3-टेढी बगिया में एक मई से शुरू हो सकता है आक्सीजन बनाने वाला प्लांट
4-सिलिंडर के लिए लाइन में खडा रहा छोटा भा, बडे की अस्पताल में मौत।
5-मरीजों के वाहन देखते ही इमरजेंसी में भर्ती करने से इन्कार ।

दैनिक जागरण
1-हर दो घंटे में कोरोना संक्रमित एक की मौत, हर घंटे 20 से अधिक कोरोना संक्रमित।
2-आक्सीजन न मिलने से पीएनबी में मैनेजर सहित तीन अस्पताल में छह मरीजों की मौत
3-अब 26 अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज, रेमडेसिविर मिलेगा पफ्री, नहीं होने दी जाएगी आक्सीजन की कमी।
4-सेंट जोंस कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा मनीष मसीह 42 साल की कोरोना संक्रमण से मौत
5-सेंट पीटर्स कालेज की शिक्षिका की मौत
6- 1149 लोगों के लगाई गई वैक्सीन

हिंदुस्तान
1-आक्सीजन बैंक बनाएगा अब दिगंबर जैन समाज
2-अहमदाबाद से कंप्रेशन लाएगा एयरफोर्स का विमान
3-लोटस हास्पिटल में तीमारदारों ने की तोडफोड, नर्स को पीटा
4-मुंबई अहमदाबाद की फ्लाइट स्थगित
5-बेड न मिलने पर पडोस के राज्य और जिलों की ओर दौड रहे तीमारदार

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लाग इन करें https://agraleaks.com/