आगरालीक्स..(Agra News 1st May) आगरा के केटीएल मारुति के वर्कशाप में लगी भीषण आग, छह कार पूरी तरह से जली।
आगरा में मारुति का केटीएल शोरूम है। केटीएल शोरूम का कुबेरपुर हाईवे पर वर्कशाप है। शनिवार को सुबह छह बजे वर्कशाप में आग लग गई। आग की लपटें बेकाबू होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोग भी आग बझाने में जुट गए।
छह कार पूरी तरह से जली
आग की लपटें बेकाबू होती गई, वर्कशाप में सही होन के लिए छह कार आई थी, एक के बाद एक कार में आग लगती गई। कुछ ही देर में वर्कशाप में खडी छह कार जलकर स्वाह हो गई। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।