आगरालीक्स .(.Agra News 1st May ).आगरा में रोजगार कार्यालय और केंद्रों पर किट की कमी से कोरोना की जांच बंद होने से लोग परेशान, अब कहां कराएं जांच।
आगरा में रोजगार कार्यालय में जिला अस्पताल द्वारा कोरोना का एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे थे। लेकिन किट खत्म होने से जांच बंद हो गई हैं। रोजगार कार्यालय पर बोर्ड लगा दिया गया है कि अब कोरोना की जांच नहीं होगी। इससे लोग परेशान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जांच कहां कराएं।
एसएन में 600 रुपये में कोरोना की जांच
कोरोना की आरटीपीसीआर की जांच के लिए एसएन मेडिकल कालेज में सैंपल लिए जा रहे हैं, यहां 600 रुपये में कोरोना की जांच की जा रही है। एसएन में लोगों की लाइन लगने लगी है। कोरोना की जांच के लिए लोग भटक रहे हैं, उनकी जांच नहीं हो पा रही है।