आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर मंदिर के महंत कपिल नागर के बेटे अन्नू उर्फ अनुभव पंड्या का निधन. बुधवार को महंत की पत्नी की हुई थी मौत…
आगरा के बल्केश्वर मंदिर के महंत कपिल नागर की पत्नी कविता नागर के बाद देर रात उनके छोटे बेटे अनुभव पांड्या उर्फ अन्नू का निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उनकी पत्नी के निधन के बाद देर रात उनके बेटे की भी तबियत खराब हो गई. थोड़ी देर बाद ही उनका निधन हो गया. एक साथ मां-बेटे की मौत ने महंत परिवार को झकझोर कर रख दिया है. निधन किस कारण हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है.