आगरालीक्स.(.Agra News 16th May). आगरा में आधी रात को पुलिस और बदमाशों की मुठभेड, कारोबारी के घर लूट करने से पहले एक बदमाश दबोचा, साथी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में 67 साल के बुजुर्ग कारोबारी किशन गोपाल अग्रवाल की 12 अप्रैल को हत्या कर लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने व्यापारी से शादी करने का झांसा देकर लूट करने वाले गिरोह को पकडा था, एक महिला औार उसके साथी को जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे गिरोह के दो सदस्यों पर 25 25 हजार का ईनाम था।
टीपी नगर पर मुठभेड
पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार रात को फरार चल रहे पंकज उर्फ बंटी और कालिया घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। टीपी नगर पर पुलिस ने नाकाबंदी की। एसपी सिटी एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे, फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसका नाम पंकज उर्फ बंटी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम में सीओ दीक्षा सिंह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार इंस्पेक्टर अजय कौशल स्वाट प्रभारी अजय कुमार एसआई मोहित कुमार, मनोज कुमार, राज कुमार बालियान, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।