आगरालीक्स…कोरोनाकाल में आगरा के एक और कारोबारी का निधन. सरदार रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा नहीं रहे. 10 दिन से थे वेंटीलेटर पर…
कोरोनाकाल ने आगरा को काफी नुकसान पहुंचाया है. आगरा के कई कारोबारी इस कोरोना महामारी के कारण अपनी जिंदगी गंवा बैठे. सोमवार को आगरा के एक और बड़े कारोबारी सरदार रविंद्र पाल सिंह टिम्मा का निधन हो गया. वह कई दिन से वेंटीलेटर पर थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पौने 8 बजे चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि की. इससे पहले रविवार सुबह भी उनके निधन की खबरें चली थीं लेकिन डॉक्टरों ने इन खबरों को खारिज कर बताया था कि उनकी हालत क्रिटिकल है. हालांकि 24 घंटे बाद रविंद्र पाल सिंह टिम्मा का निधन हो गया. अंतिम यात्रा अपराह्न 12.15 बजे निकाली जाएगी. गुरूद्वारा गुरु के ताल पर मत्था टिकाने के पश्चात दोपहर 1 बजे बिजली वाले पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.