आगरालीक्स..(Agra News 27th May)..आगरा का 27 मई का प्रेस रिव्यू, आगरा के अस्पतालों में 60 फीसदी बेड खाली। नए आईटी नियमों पर व्हाटस एप पहुंचा अदालत, सरकार ने कहा निजता का सम्मान.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
यास तूफान, बंगाल में चक्रवात से एक करोड प्रभावित, तीन लाख घर क्षतिग्रस्त। आडिशा तट से सुबह नौ बजे टकराया चक्रवाती तूफान। 21 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। नए आईटी नियमों पर व्हाटस एप पहुंचा अदालत, सरकार ने कहा निजता का सम्मान, पर गंभीर मामलों में बताना होगा संदेश का मूल स्रोत। व्हाटसएप ने कहा यह निजता का हनन। नए नियम प्रभावी, सभी कंपनियों से रिपोर्ट तलब। यूपी में कोविड के बाद की सभी बीमारियों का फ्री इलाज, हर जिले में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाएं। सिदृार्थनगर में पहली डोज कोविशील्ड तो दूसरी डोज कोवाक्सिन की लगाई, तीन पर कार्रवाई। टोल प्लाजा पर 100 मीटर से अधिक जाम तो टैक्स नहीं। आईएमए ने दी योग गुरु को एक हजार करोड की मनहानि की चेतावनी। यूपी में स्मार्ट फोन खरीद मामले में मंत्री व प्रमुख सचिव आमने सामने। जेईई एडवांस जुलाई स्थगित, सेंसेक्स ढाई महीने बाद 51 हजार पार। भगोडा मेहुल चोकसी डोमिनिका में मिला। स्टाक एक्सचेंज के एमडी चौहान इविवि के कुलाधिपित बने। किसान आंदोलन के छह महीने, मनाया काला दिवस।

अमर उजाला
टीका लगवाने के लिए बदले केंद्र, भटकते रहे लोग
आज से 40 और केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
कंट्रोल रूम में 7 शिकायत, अस्पतालों में 60 फीसदी बेड खाली।
एक जगह खोदाई बंद की तो दूसरी जगह शुरू कर दी।
15 जून से 15 नए रूटों पर दौडेंगी सिटी बसें
कोरोना ठीक होने के बाद नहीं आ रही नींद।
मरीजों से अधिक बिल वसूलने में चार अस्पतालों को नोटिस

दैनिक जागरण
ब्लैक फंगस से एक और मौत, 33 मरीज भर्ती
कोरोना के 23 नए केस, आठ की मौत
एत्माउददौला में शादी समारोह में महिला से अश्लील हरकत, केस दर्ज
28 मई से प्रस्तावित एमबीबीएस की परीक्षा स्थगित।
चली लू, प्रदेश में चौथा सबसे गर्म शहर रहा आगरा

हिंदुस्तान
कोरोना के नए केस हो रहे कम
सैन्यकर्मी के घर से चोरी
बसपा ने विमला वर्मा को सौंपी जिले की कमान
कोरोना से स्वामीबाग पंचायत अध्यक्ष संजय कपूर और एक शिक्षक की मौत

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/