आगरालीक्स…(Agra News 29th May )आगरा में छात्र की हत्या, नौ साल के बच्चे का हत्या कर शव फेंका।
आगरा में शनिवार रात को नगला बूढ़ी में चौथी कक्षा के छात्र का शव मिला है, छात्र की उम्र नौ साल बताई जा रही है। शव की सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। एसपी सिटी का कहना है कि बच्चे की हत्या किसने की और उसका शव यहां कैसे आया इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया है उसको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
जंगल में मिला शव, चार टीमें गठित
नौ साल के बच्चे का शव नगला बूढ़ी में जंगल में मिला है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है, चार टीमें गठित कर दी हैं, कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
आगरा में लगातार हो रही वारदात
आगरा में वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को कालिंदी विहार में युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी तो वहीं शनिवार शाम को दयालबाग के नगला बूढ़ी में एक नौ साल की बच्चे की हत्या की गई है. बच्चे का शव नगला बूढ़ी के जंगल में मिला है.