आगरालीक्स..(Agra News 10 June). आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल मामले में नया मोड आया है, 26 अप्रैल को कितनी मौत हुई।
गुरुवार को आईएमए की ज़ूम पर कार्यकारिणी (वर्किंग कमीटी) की बैठक हुई। आईएमए अध्यक्ष डा० राजीव उपाध्याय व सचिव डा० अनूप दीक्षित के निर्देश पर डा० अरिंजय जैंन ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन बंद करने वाली बात सही नहीं है। सुबह सात बजे आक्सीजन बंद की गई और 22 मरीजों की मौत गलत है। छह की मौत हुई थी। वीडियो भी 28 अप्रैल को बनाया गया है, डेढ़ महीने बाद प्रसारित किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष डा ओ पी यादव ने कहा कि बडे कदम की जरूरत है , हम कब तक महामारी के नाम पर चुप रह सकते हैं, डा० पवन गुप्ता ने कहा कि हम डा० अरिंजय जैंनको न्याय दिलाने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। डा सुधीर ढाकरे ने कहा कि उस वायरल वीडियो की फौरेन्सिक जांच होनी चाहिए। डा० अनुपम गुप्ता ने सीबीआई जॉंच की मॉंग की डा० अनिल यादव डा० संजय अग्रवाल डा० हर्ष वर्धन डा० शोभित डा० पंचशील शर्मा समेत लगभग 50 सदस्य मौजूद रहे।
छह सदस्यीय कमेटी गठित
आईएमए अध्यक्ष ने एक 6 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया जो पारस हॉस्पीटल की सत्यता की जॉंच करेगी व उसकी रिपोर्ट अध्यक्ष महोदय को दो दिनों में सौंपेगी , इस टीम संयोजक उ० प्र० आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा० सुधीर धाकरे , टीम के अन्य सदस्य आईएमए आगरा के पूर्व अध्यक्ष डा० शरद गुप्ता, डा० मनोज शर्मा(अस्थि रोग विशेषग्य ),डॉ संजय चतुर्वेदी,डॉ मुनीश्वर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर डीवी शर्मा होंगे।
निर्वाचित अध्यक्ष डा ओ पी यादव ने कहा कि बडे कदम की जरूरत है , हम कबतक महामारी के नाम पर चुप रह सकते हैं , डा० पवन गुप्ता ने कहा कि हम डा० अरिंजय जैंनको न्याय दिलाने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। डा सुधीर ढाकरे ने कहा कि उस वायरल वीडियो की फौरेन्सिक जांच होनी चाहिए।डा० अनुपम गुप्ता ने सीबीआई जॉंच की मॉंग की डा० अनिल यादव डा० संजय अग्रवाल डा० हर्ष वर्धन डा० शोभित डा० पंचशील शर्मा समेत लगभग 50 सदस्य मौजूद रहे।