Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Problems being faced by people for vaccination#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Problems being faced by people for vaccination#agranews

134

आगरालीक्स…(11 June 2021 Agra News) वैक्सीनेशन को लेकर आ रहीं समस्याएं. किसी के पास बिना वैक्सीन लगवाए वैक्सीनेशन का मैसेज आया तो किसी का आधार नंबर पहले से ही है रजिस्टर्ड…जानिए ऐसे में क्या करें.

केस 1
आगरा में एक स्कूल की​ शिक्षिका भारती का कहना है कि उन्होंने वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहा. इस पर उन्होंने सरकार की तरफ से जारी किए गए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन किया. आईडी में उन्होंने अपना आधार कार्ड लिंक किया तो उनका आधार कार्ड पहले से ही रजिस्डर्ट किया हुआ था. यही नहीं उन्होंने जब अपने हस्बैंड प्रवीन चाहर का भी वैक्सीनेशन को लेकर रजिस्ट्रेशन करना चाहा तो उनका भी आधार कार्ड पहले से ही रजिस्टर्ड था. शिक्षिका भारती का कहना है कि हमने या हमारे किसी भी रिलेटिव ने वैक्सीनेशन के लिए पहले से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, लेकिन हमारी आधार आईडी पहले से ही रजिस्टर्ड आ रही है.

केस 2
आगरा के समाजसेवी नरेश पारस का कहना है कि उन्होंने कोविन एप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन तो करा दिया लेकिन वैक्सीन लगवाने से पहले ही उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपका वैक्सीनेशन हो चुका है. नरेश पारस का कहना है कि बिना वैक्सीनेशन किए ही मेरा वैक्सीनेशन कर दिया गया. मैं बड़ा असमंजस में हूं कि आखिर कैसे वैक्सीन लगवाई जाए, क्योंकि वह वैक्सीन लगवाने को गए तो उन्हें बताया गया कि आपके तो वैक्सीन लग चुकी है.

केस 3
इसके अलावा कोरोना का टीका लगवाने के बाद लोगों को संदेश नहीं मिल रहा है. इससे उन्हें स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि दूसरी डोज कब और किस सेंटर पर लगवानी है. इससे लोग परेशान हैं.

क्या कर सकते हैं
अगर आपकी कोई आईडी पहले से ही रजिस्टर्ड बताई जा रही है तो ऐसे में आप अपनी दूसरी आईडी जैसे कि पैन कार्ड या वोटर आईडी से भी रजिस्टर्ड करा सकते हैं. वहीं अगर आपके पास वैक्सीनेशन का मैसेज आ गया है तो आप दूसरे नंबर से दूसरी आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा भी अगर कोई समस्या आ रही है और उसका समाधान नहीं हो रहा है तो आप आगरा के स्वास्थ्य विभाग में जाकर संपर्क कर सकते हैं.

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन
कोरोना वैक्सीन के लिए आरोग्य सेतु ऐप या कोविन (Cowin App) पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा https://selfregistration.cowin.gov.in/ लिंक पर जाकर भी आप रजिस्टर कर सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहले आप मोबाइल नंबर को वैरिफाई करें जिसके लिए आपके पास एक ओटीपी आएगा.
फिर आपको अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या किसी अन्य पहचान पत्र पर दी गई जानकारी वहां सब्मिट करनी होगी.
आपको बता दें कि एक मोबाइल नंबर से चार लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है.
कोरोना वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में फ्री में लगेगी जबकि प्राइवेट अस्पतालों में इसके लिए शुल्क देना होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!